वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान— फार्म पॉण्ड न केवल किसानों के लिए सिंचाई का साधन...
जयपुर, 15 जून। प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार जल संकट से निपटने लिए व्यापक स्तर पर ठोस कदम उठा रही है। राज्यमंत्री श्री खर्रा हिण्डौन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिकरौदा मीना में रविवार को फार्म पॉण्ड पूजन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि फार्म पॉण्ड न केवल किसानों के लिए सिंचाई का साधन बनेंगे, बल्कि भूजल स्तर बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीने एवं खेती योग्य पानी बहुत कम मात्रा में संचित है। जिससे जल संकट स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसलिए इस अभियान में सभी शामिल होकर पोखर, तालाब, बावड़ियां, कुएं, बांध और कुंड ....... Read More