News

Back
Image

प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, गणित विषय की परीक्षा में 63.79 प्रतिशत...

जयपुर, 25 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत बुधवार को गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 63.79 रहा। दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक उक्त विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 32 हजार 388 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 20 हजार 659 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। गुरुवार को आयोग द्वारा ग्रुप-बी की परीक्षाओं के अन्तर्गत 13 विषय के अभ्यर्थियों हेतु सामान्य ज्ञान के प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। ग्रुप बी के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः- हिस्ट्री - 27 जून 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, बायोलॉजी - 27 जून 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक, केमिस्ट्री - 28 जून 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, काॅमर्स - 28 जून .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:24 AM Category: Uncategorized
News Image

चित्तौड़गढ़ में संविधान हत्या दिवस पर गृह राज्य मंत्री ने किया लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित...

जयपुर 25 जून। देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संविधान हत्या दिवस—2025 चित्तौड़गढ़ में बुधवार को गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। श्री बेढ़म ने इस अवसर पर इमरजेंसी में जेल जाने एवं इमरजेंसी के साक्षी रहे 19 लोकतंत्र सेनानियों को शॉल एवं ऊपरना ओढ़ा कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। गृह राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज ही के दिन 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस दिन को याद करने का उद्देश्य तत्कालीन सरकार का संविधान विरोधी कार्य करते हुए असंवैधानिक रूप से लगाए गए आपातकाल के बारे में युवा और भावी पीढ़ी को बताना है। उन्होंने कहा कि संविधान में यह प्रावधान है कि देश में विपरीत परिस्थितियों एवं आंतरिक खतरा होने पर ही आपातकाल लगाया जाता है लेकिन उसे समय ऐसा नहीं था। .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:23 AM Category: Uncategorized
News Image

कनेक्शन में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई -डिस्काॅम चेयरमैन कनेक्शन में विलम्ब की पुष्टि के...

जयपुर, 25 जून। डिस्काॅम्स चेयरमैन एवं जयपुर डिस्काॅम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने कहा कि कनेक्शन जारी करने में देरी को प्रबंधन द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में संबंधित कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुश्री डोगरा बुधवार को विद्युत भवन में जयपुर डिस्काॅम के अधिशासी अभियंताओं के साथ विद्युत आपूर्ति, डिस्ट्रिब्यूशन लाॅसेज, राजस्व, ट्रिपिंग आदि विषयों पर समीक्षा कर रही थीं। औद्योगिक विद्युत कनेक्शन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने ऐसे मामलों में देरी का कारण पूछा। अभियंताओं ने आवेदक के स्तर पर लंबित होना बताया। इस पर डिस्काॅम चेयरमैन ने पुष्टि के लिए तत्काल आवेदकों से मोबाइल फोन पर बात कर देरी का कारण पता करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए, जिनमें आवेदन के करीब तीन माह बाद भी कनेक्शन जारी नहीं हो सके थे। बैठक के बीच से ही अभियंताओं ने आवेदकों को फोन कर अब तक कनेक्शन नहीं होने का .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:19 AM Category: Uncategorized
News Image

लोकतंत्र सेनानियों का नाम इतिहास के पन्नों पर हमेशा दर्ज रहेगा-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...

जयपुर, 25 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत ही आज संविधान व लोकतंत्र जीवित है। इनके संघर्ष और साहस के आगे 50 वर्ष पूर्व तत्कालीन सरकार को झुकना पड़ा था। इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य यही है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह पता हो कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने कितनी यातनाएं झेली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बुधवार को टोंक नगर परिषद सभागार में देश में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संविधान हत्या दिवस—2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया। श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हमारे लोकतंत्र को जब-जब कमजोर करने की कोशिश की गई तब-तब देश के लोगों ने एकजुट हो यह बताया है कि लोकतंत्र की जड़े कितनी मजबूत है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:14 AM Category: Uncategorized
News Image

ऊर्जा मंत्री ने करौली जिले में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राज्य सरकार सकारात्मक...

जयपुर, 25 जून। ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने बुधवार को करौली में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही, संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, सक्रियता के साथ कृषि कनेक्शन जारी करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विद्युत तंत्र को सुदृढ करने का काम कर रही है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने आमजन को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति पर गंभीरता दिखाते हुए, अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। वहीं जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:12 AM Category: Uncategorized
News Image

करौली में जिला स्तरीय लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित लोकतंत्र की रक्षा के लिए...

जयपुर, 25 जून। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि जिले में लोकतंत्र सेनानियों का आपातकाल के दौरान महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपमुख्यमंत्री बुधवार को सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में जिला स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि हम सभी को लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए प्रदेश व देश में जनहित की विभिन्न योजनाऐं जैसे डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन सहित जनहित की योजनाऐं संचालित की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों द्वारा रखी गयी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने में लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद रखना चाहिए। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी कैलाश चंद शर्मा व केसर .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:11 AM Category: Uncategorized
News Image

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा— लोकतंत्र सेनानियों ने जेलों में यातनाएं सहकर की संविधान...

जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को देश में थोपा गया आपातकाल हमारे लोकतांत्रिक इतिहास पर काला धब्बा है। इस दौरान तत्कालीन सरकार ने मीसा और डीआईआर जैसे अलोकतांत्रिक कानूनों को लागू कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और मौलिक अधिकारों का दमन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों नेसंवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिएजेलों में कड़ी यातनाएं झेली और लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष किया, वो एक अप्रतिम उदाहरण है। श्री शर्मा बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय- संविधान हत्या दिवस-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा किआपातकालके दौरान तत्कालीन सरकार नेलगभग एक लाख 40 हजार लोगों को अलोकतांत्रिक तरीके से कई महीनों .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:10 AM Category: Uncategorized
Image

भारत की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान करने की मंशा की अधिसूचना जारी...

जयपुर, 25 जून। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त , गृह मंत्रालय, नई दिल्ली की 16 जून ,2025 की अधिसूचना जिसके द्वारा केंद्र सरकार ने जनगणना अधिनियम 1948 (1948 का 37) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान करने की मंशा की अधिसूचना 16 जून 2025 को जारी की है। इस संदर्भ में राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी निवासियों को सूचित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु केंद्र सरकार द्वारा जारी उक्त अधिसूचना को दिनांक 24 जून, 2025 को राजस्थान राजपत्र में अधिसूचित किया है। भारत की जनगणना 2027 की संदर्भ तारीख सम्पूर्ण भारत के लिए (हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों के अतिरिक्त) मार्च, 2027 के पहले दिन के 00:00 बजे होगी। संघ राज्यक्षेत्र लद्दाख और संघ राज्यक्षेत्र जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड राज्यों के हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्रों के लिए संदर्भ तारीख अक्टूबर, 2026 के पहले दिन के 00:00 बजे होगी। इस अधिसूचना के .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:09 AM Category: Uncategorized
News Image

कार्मिकों के प्रदर्शन और अनुशासन में सुधार के लिये किये जाएंगे कार्य, सेवाओं में सुधार...

जयपुर, 25 जून। समेकित बाल सेवाओं के निदेशक श्री वासुदेव मालावत ने निदेशालय की ओर से दी जा रही सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए कार्मिकों के प्रदर्शन में सुधार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशालय की ओर से महिला एवं बाल विकास की महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही है। इन सेवाओं में सुधार के लिए कार्मिकों का गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण करवाने के साथ ही फील्ड निरीक्षण पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पोषाहार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल साधनों का उपयोग किया जाएगा। श्री मालावत ने निदेशालय मुख्यालय पर बुधवार को विभाग की विभिन्न शाखाओं के ओआईसी अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बरसात के मौसम में आँगनबाड़ियों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक उपाय किये जाने, सावधानी रखने और पोषाहार वितरण सिस्टम पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मॉनिटरिंग बेहतर करने हेतु नवीनतम .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:08 AM Category: Uncategorized
News Image

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री ने सीकर के मास्टर प्लान 2041 के प्रारूप...

जयपुर, 25 जून। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को नगर परिषद सभागार, सीकर में मास्टर प्लान 2041 के प्रारूप का प्रकाशन किया। इस अवसर पर मास्टर प्लान पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया,जो आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का अवलोकन कर शहरवासी आगामी एक महीने तक जनहित आधारित आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मास्टर प्लान 2041 के लिए आगामी एक महीने तक जनहित आधारित आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण व्यापक जनहित को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासियों से प्राप्त सकारात्मक सुझावों पर गहन मंथन किया जाएगा, किंतु व्यक्तिगत लाभ से संबंधित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से सक्रिय सहयोग और सकारात्मक सुझाव देने का आह्वान किया ताकि व्यापक जनहित में कार्य हो सके। इस अवसर .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:07 AM Category: Uncategorized
News Image

शैक्षिक उन्नयन के लिए संकल्पित रहें शिक्षा अधिकारी —शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री "हरियालो राजस्थान" अभियान...

जयपुर, 25 जून। शिक्षा (विद्यालयी/ संस्कृत) एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बुधवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जिले की शैक्षणिक प्रगति, पंचायतीराज के विकास कार्यों व "हरियालो राजस्थान" अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि शिक्षा अधिकारी शैक्षिक उन्नयन के लिए संकल्पित रहें। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतरीन रहे तथा गत सत्र के परीक्षा परिणाम का एनालिसिस करते हुए उन्नयन हेतु नियमित प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक परिणामों में सुधार के लिए प्रभावी रणनीति अपनाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। शिक्षा के स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए। शिक्षा मंत्री ने "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण किया जाए और उनकी नियमित देखरेख .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:07 AM Category: Uncategorized
News Image

लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत संविधान और लोकतंत्र जीवित है—शिक्षा मंत्री — चूरू के टाउन हॉल...

जयपुर, 25 जून। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर बुधवार को चूरू जिले के टाउन हॉल में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित संविधान हत्या दिवस— 2025 कार्यक्रम में शिरकत की और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए श्री दिलावर ने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत ही हमारा संविधान व लोकतंत्र जीवित है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान को सुरक्षित व संरक्षित करने के साथ संविधान के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें। श्री दिलावर ने इस अवसर पर कहा कि आपातकाल को लगे 50 वर्ष बीत गए हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष की जानकारी रखें साथ ही संवैधानिक मूल्यों और विचारों का संचार करें। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर श्री अभिषेक सुराणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।#rajasthannews #currentnews #indianews #politicalnews #newstoday #latestnews #viralnews #todaysnews

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:05 AM Category: Uncategorized
News Image

पंचायती राज राज्यमंत्री ने सिरोही जिले में अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविरों का किया...

जयपुर, 25 जून। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत सिरोही जिले के बडगांव, गोयली एवं तंवरी में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने की बात कही। आमजन को संबोधित करते हुए श्री देवासी ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है तथा इन शिविरों के आयोजन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक की समस्याओं को सुनना उनका निस्तारण करना तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना ही है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से 16 विभागों के 63 कार्य किये जा रहे है जिससे आमजन को बहुत राहत मिलेगी वहीं उन्होंने सभी संबन्धित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को शिविरों के सफल संचालन के लिए पूर्ण गंभीरता व संवेदनशीलता से काम करने की .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 10:04 AM Category: Uncategorized
News Image

दूर हुआ बरसों का अंधियारा...कनेक्शन मिला तो घर हुआ रोशन— पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल...

जयपुर, 25 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्तिम पक्ति में बैठे व्यक्ति को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से 24 जून से 9 जुलाई तक संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा आमजन के लिए राहत भरी सौगात लेकर आया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शिविर में आमजन के विभिन्न प्रकार की परिवेदनाओं का निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है। इसी की एक बानगी देखने को मिली जयपुर के फागी तहसील के ग्राम पंचायत चकवाड़ा में जहां आयोजित शिविर में परिवादी विष्णु प्रकाश शर्मा ने घर में विद्युत कनेक्शन न होने का परिवाद दिया। फरियाद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशील उपखण्ड अधिकारी फागी राकेश कुमार ने तत्काल विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अनिल मीणा को टीम के साथ परिवादी के घर भेजा। आदेशों की अनुपालना में विद्युत विभाग की टीम परिवादी के घर पहुॅची और परिवाद सही पाए जाने पर तत्काल नया विद्युत .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:59 AM Category: Uncategorized
Image

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ फोन पर महत्वपूर्ण वार्ता —फिरोजपुर...

जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के बीच बुधवार को फोन पर फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसे देखते हुए गंगनहर क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना बनी है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की जीवनरेखा गंगनहर प्रणाली को सशक्त किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। किसानों के लिए बहुप्रतीक्षित फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना को केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली की 24 अप्रेल, 2025 को 158वीं सलाहकार समिति की बैठक में स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रूपये है। इसमें पंजाब राज्य की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ रूपये (58.54 प्रतिशत) और राजस्थान की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रूपये (41.46 प्रतिशत) रखी गई है। श्री शर्मा ने कहा कि फीडर पुनर्निर्माण .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:58 AM Category: Uncategorized
News Image

मातरः सर्वभूतानां गावः सर्वसुखप्रदाः - गौ माता समस्त प्राणियों की जननी एवं कल्याण की स्रोत...

जयपुर, 25 जून। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को भीलवाड़ा जिले के नौगांव स्थित माधव गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं गौशाला का निरीक्षण किया। मंत्री श्री रावत ने परिसर में स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। निरीक्षण के दौरान संस्थान के अध्यक्ष एवं गौ सेवा क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेश द्वारा जल संसाधन मंत्री को संस्थान की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। मंत्री श्री रावत ने संस्थान में गौ संरक्षण, पंचगव्य चिकित्सा अनुसंधान, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं वैदिक परंपराओं का प्रभावी संवाहक है। मंत्री श्री रावत ने कहा कि केंद्र में गौमूत्र, गोबर, दूध, दही एवं घी के उपयोग से आयुर्वेदिक औषधियों का निर्माण कर विभिन्न रोगों के उपचार में सफलता प्राप्त की जा रही है। किसानों को .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:57 AM Category: Uncategorized
News Image

मानसून की तैयारियों में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, शासन सचिव ने तैयारियों को लेकर किया...

जयपुर,25 जून। स्वायत्त शासन विभाग में हाल ही में नियुक्त शासन सचिव श्री रवि जैन ने कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को नगर निकायों और स्वायत्त शासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मानसून से पूर्व की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। श्री जैन ने निर्देश दिए कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई, पंपिंग मशीनों की उपलब्धता और आपदा नियंत्रण के लिए संसाधनों की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के मौसम में आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारियों को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने खुले खड्डों को तत्काल भरने एवं प्रतिदिन कार्य प्रगति की जानकारी उनसे साझा करने के निर्देश भी दिए । श्री रवि जैन ने कहा की राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन के जीवन को सुरक्षित .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:52 AM Category: Uncategorized
News Image

भारत सरकार के नीति आयोग में डॉ. ललित के. पंवार पर्यटन और मेजबानी क्षेत्र पर...

जयपुर, 25 जून। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और देश के ख्यातनाम पर्यटन विशेषज्ञ डॉ. ललित के पंवार को उनकी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए विशेष रूप से जोड़ा गया है। नीति आयोग में विशेष आमंत्रित सलाहकार के रूप में शासन और सुधार क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. पंवार देश में पर्यटन, होटल, रिसोर्ट और टूर ऑपरेटर क्षेत्र से अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए अपने सुझाव देंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. पंवार देश के जाने—माने पर्यटन विशेषज्ञ हैं। भारत सरकार में पर्यटन सचिव रहने के साथ ही उन्होंने भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीसी) के सी.एम.डी. के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में ही पीएचडी की है। वह राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे हैं तथा राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहते हुए भी उन्होंने महती सेवाएं प्रदान की हैं। विश्व स्तर पर .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:51 AM Category: Uncategorized
Image

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का नवाचार— आमजन में जागरूकता...

जयपुर, 25 जून। सामजिक न्याय एवं अधिकरिता विभाग मंत्री श्री अविनाश गहलोत 26 जून (अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस) के मौके पर जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से आरआईसी तक (वाया अरण्य भवन) पर सुबह 5.15 बजे होने वाली मैराथन "रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज़" को हरी झंडी दिखाएंगे। श्री गहलोत ने आमजन से राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए इस नवाचार का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा आमजन से इस लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन https://forms.gle/kwUV8YZQ7nYGEGru6 कर समाज के प्रति सहभागिता दिखाएं। उन्होंने कहा कि आमजन न केवल स्वयं इस अनूठे अभियान का हिस्सा बने अपितु परिवारजनों एवं समाज के हर तबके के लिए नशामुक्ति के लिए जागरूक करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ष की तरह 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेश के सभी .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:50 AM Category: Uncategorized
Image

29 वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 28 जून को- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट...

जयपुर, 25 जून। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों एवं प्रेरकों के सम्मान में शनिवार 28 जून 2025 को जयपुर के तक्षशिला सभागार, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर में 29 वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शैक्षिक व भौतिक उन्नयन की दिशा में उल्लेखनीय आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा जयपुर संभाग श्रीमती मंजू शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 134 भामाशाहों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें एक करोड़ रुपये या उससे अधिक सहयोग करने वाले 35 भामाशाहों को "शिक्षा विभूषण" सम्मान तथा 30 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक सहयोग करने वाले 99 भामाशाहों को "शिक्षा भूषण" सम्मान प्रदान किया जाएगा। साथ ही, समारोह में राज्य स्तर पर 89 प्रेरकों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने भामाशाहों को पचास लाख रुपये या उससे अधिक राशि के .......

Read More

By: Admin Date: 26 Jun 2025, 09:50 AM Category: Uncategorized
« Prev 1...7879808182...120 Next »