लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ करने के लिए नये संकल्प ले – श्री देवनानी —राजस्थान...
जयपुर, 30 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान के पूर्व विधायकों व वर्तमान विधायकों का यह अद्वितीय आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक दायित्वों और नैतिक उत्तरदायित्वों का जीवंत प्रमाण है। यहां हम सभी अपने अनुभवों को साझा कर प्रदेश के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पुनर्रावलोकन करें और लोकतंत्र को अधिक सुदृढ़ करने के लिए नये संकल्प ले। उन्होंने कहा कि विधायिकी का कार्य न्याय, समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के स्तम्भों को ढहने नहीं देने की प्रतिज्ञा है। इसके लिए हमें लोगों के साथ विकास और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर कार्य करने होंगे। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी सोमवार को यहां कॉन्स्टिटयूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राजस्थान प्रगतिशील मंच (पूर्व विधायक संघ) द्वारा आयोजित पूर्व विधायकों के स्नेह मिलन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड थे। समारोह में राज्यपाल श्री ....... Read More