News
Back
पशुपालन विभाग के विभिन्न संवर्गों के 231 अधिकारी हुए पदोन्नत
जयपुर, 12 सितंबर। पशुपालन विभाग के राजस्थान राज्य पशुपालन सेवा संवर्ग के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, उप निदेशक, संयुक्त निदेशक तथा अतिरिक्त निदेशक तथा निदेशक स्तर के विभिन्न संवर्गाे के कुल 231 पदों के लिए शुक्रवार को शासन सचिवालय में पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. अयूब खान ने की। बैठक में शासन उप सचिव संतोष करोल, श्री दिनेश कुमार शर्मा, संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग एवं पशुपालन विभाग के कार्यकारी निदेशक डॉ आनंद सेजरा़ भी उपस्थित थे। शासन सचिव पशुपालन विभाग डा. समित शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि शुक्रवार को आयोजित पदोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024-25 तक विभिन्न संवर्गाे के पदों पर पदोन्नति की गई है। डॉ शर्मा ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया का संचालन राज्य सरकार के नियमों एवं विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग में उपनिदेशक, संयुक्त निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड तथा निदेशक पशुपालन की पदोन्नतियॉ काफी समय से लम्बित थी। विभागीय पदोन्नति के अंतर्गत पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इससे न केवल विभागीय कार्मिकों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि विभाग की कार्यप्रणाली भी और अधिक सुदृढ़ होगी। शासन सचिव ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए विभाग की उन्नति में अपना योगदान दें। बैठक में विभाग के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के दोनों पदों तथा अतिरिक्त निदेशक पद पर नौ अधिकारियों को पदोन्नत किया गया। इनके अलावा सामान्य तथा विशिष्ट अनुभाग के 51 अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई। उपनिदेशक के पद पर 74 अधिकारियों तथा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर 95 पशु चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। #breakingnews #news #rajasthannews #currentnews #indianews #politicalnews #newstoday #latestnews #viralnews #todaysnews