News
Back
सजने-संवरने लगा अजमेर का वरूण सागर, जल्द लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति, विधानसभा अध्यक्ष ने पाल मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
जयपुर, 1 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में मंगलवार शाम वरूण सागर का निरीक्षण कर वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया। श्री देवनानी ने पाल की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य में 90 लाख रूपए खर्च हुए। अब जल्द ही वरूण सागर पर भगवान झूलेलाल की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त करोड़ों रूपए के कार्य वरूण सागर के सौंदर्यकरण पर खर्च होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वरूण सागर के दिन अब बदलेंगे क्योंकि अजमेर शहर भी बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अजमेर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी है। अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए मशहूर वरूण सागर जल्द ही अपना खोया हुआ वैभव हासिल करेगा। इसके जरिए जल संकट की समस्या का भी समाधान होने लगा है और जनता को पर्याप्त जल वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वरूण सागर के अलावा आसपास के इलाकों में भी विकास के कई काम हो रहे है। सड़कों की दशा अब सुधर रही है। क्षेत्र में लेपर्ड सफारी का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीने के पानी के स्थाई समाधान के लिए सैकड़ों करोड़ रूपए का बजट जारी हुआ है जिस पर कार्य चल रहा है। चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, आईटी, आर्युवेद सहित मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक सहज-सुलभ तरीके से पहुंचाने का काम प्रभावी और जवाबदेह तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध है। क्षेत्र की जनता ने लगातार 5वीं बार उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर इस बार जो बड़ी जिम्मेदारी दिलवाई है उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल जलभराव के जो हालात बने थे वो इस बार न बने इसके लिए भी प्रभावी तरीके से जरूरी कार्य किए गए है। #rajasthannews #currentnews #indianews #politicalnews #newstoday #latestnews #viralnews #todaysnews