News
श्री देवनानी की बुद्ध पूर्णिमा पर शुभकामनाएं- भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रांसगिक - श्री देवनानी#news#
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री देवनानी ने कहा है कि भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत आज भी प्रांसगिक है। प्राणी भाव को हिंसा से विरत रहना, चोरी करने या जो दिया नहीं गया है, उसको लेने से विरत रहना, लैंगिक दुराचार या व्यभिचार से विरत रहना, असत्य बोलने से विरत रहना और मादक पदार्थो से विरत रहना। श्री देवनानी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मध्यम मार्ग का उपदेश भी दिया, जिससे समस्याओं के हल का मार्ग निकल सकता है। दु:ख के कारण और निवारण के लिए भी भगवान बुद्ध का अष्टाार्गिक मार्ग, मानव जीवन के लिए नया मार्ग प्रशस्तक करता है। श्री देवनानी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने चार सत्य भी सुझाये थे।